छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के स्वास्थ्य टीम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से की सौजन्य भेंट
admin |
09 Oct 2026
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के स्वास्थ्य टीम ने कल छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा आम लोगों को इलाज में सहयोग, उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के **प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे**, **प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला**, अतिरिक्त सलाहकार **श्री विजेंद्र बघेल**, सत्कार अधिकारी **श्री टोपेश ध्रुव** एवं स्वास्थ्य विभाग के संयोजक **श्री अरविंद वर्मा** उपस्थित रहे।
टीम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को इलाज में सहयोग प्रदान करने, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में उचित मार्गदर्शन देने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं।
**छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन जनसेवा, स्वास्थ्य सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।**to