रायगढ़ विश्रामगृह में पत्रकार समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन और पत्रकारिता पर हुई विशेष चर्चा
admin |
15 Aug 2025
मंडल: बिलासपुर (Bilaspur) | जिला: रायगढ़ (Raigarh)
रायगढ़। आज रायगढ़ स्थित विश्रामगृह में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की पत्रकार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे ने की।
बैठक में विशेष रूप से रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार योजना और पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर गहन मंथन हुआ।
समीक्षा बैठक में रायगढ़ ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय रूप से शामिल हुए। चर्चा के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा, और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों की आवाज़ है और यह संगठन सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।