छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की संभाग स्तरीय बैठक दुर्ग में सम्पन्न संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्य योजनाओं को लेकर हुई व्यापक चर्चा
admin |
15 Aug 2025
मंडल: दुर्ग (Durg) | जिला: दुर्ग (Durg)
दुर्ग। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक दुर्ग में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार, संचालन एवं आगामी कार्य योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्णय लिए गए।
यह बैठक संगठन के संरक्षक टी.एस. सिंह कंवर एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे के निर्देशानुसार संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दुर्ग जिला अध्यक्ष अभिषेक साहू ने की, जबकि संचालन संभाग अध्यक्ष गोपी वर्मा ने किया।
गोपी वर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, "संगठन को सशक्त और गतिशील बनाए रखने के लिए अनुशासन व सक्रियता बेहद जरूरी है।" उन्होंने संगठन के सभी स्तरों पर समन्वय और निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में संभाग सचिव उमेश कोठले, संभाग उपाध्यक्ष हेमंत पाल, संभाग कोषाध्यक्ष लोकेश नाग, दुर्ग जिला संगठन संयोजक रोहितास सिंह भुवाल, जिला महासचिव दिलीप कुर्रे (पाटन), जिला सचिव किशोर साहू (उतई), खेमराज निषाद (दुर्ग), जिला उपाध्यक्ष राजेश बंजारे (उतई), सदस्य नरेंद्र यादव, लक्ष्मण साहू तथा खैरागढ़ मीडिया प्रभारी दिनुप्रकाश भारती सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला सचिव खेमराज निषाद ने किया।