छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश संरक्षक और अध्यक्ष अपनी टीम के साथ जांजगीर जिला पहुंचे |
admin |
16 Apr 2026
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश संरक्षक और अध्यक्ष अपनी टीम के साथ जांजगीर जिला पहुंचे | सभी प्रदेश पदाधिकारियों का जिला टीम ने आत्मीय स्वागत किया | कार्यक्रम धर्मनगरी शिवरीनारायण के विश्राम गृह में आयोजित किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक टी.एस. कंवर थे| अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने की| विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभूषण स्नेही, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ संजय निराला, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनदयाल साहू और प्रदेश कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत देवांगन, संभाग उपाध्यक्ष धनवीर जाहिरे, जिला अध्यक्ष शनि सूर्यवंशी, जिला महासचिव पंकज थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता बसंत खरे ने की जबकि आभार व्यक्त संभाग महासचिव नवीन जांगड़े ने किया गया|