घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य श्री पिंगल बघेल जी से प्रदेश पदाधिकारियों की आत्मीय एवं सौजन्य मुलाकात हुई।
admin |
08 Aug 2026
आज सरगुजा प्रवास के दौरान नगर घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य श्री पिंगल बघेल जी से प्रदेश पदाधिकारियों की आत्मीय एवं सौजन्य मुलाकात हुई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदभूषण सनेही, प्रदेश संयोजक श्री दशरथ साहू, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला तथा विशेष सहयोगी डॉ. अजय खुटे उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती एवं मीडिया जगत के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।