स्टेट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, चंदखुरी (रायपुर) में साइबर जागरूकता प्रशिक्षण सत्र
admin |
27 Oct 2026
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के साइबर एक्सपर्ट श्री संदीप सोनकर (Forensic Investigation, EC) द्वारा स्टेट पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, चंदखुरी, रायपुर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को साइबर जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा, साइबर फॉरेंसिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आधुनिक डिजिटल चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक तकनीकी समझ को मजबूत करना रहा।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन
साइबर जागरूकता • डिजिटल सुरक्षा • जनहित में पहल