खरसिया में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की विशेष बैठक संपन्न, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन
admin |
15 Aug 2025
मंडल: बिलासपुर (Bilaspur) | जिला: रायगढ़ (Raigarh)
रायगढ़/खरसिया। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक में एक विशेष बैठक का आयोजन स्थानीय सदस्यों द्वारा किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के सफल संचालन, सदस्य विस्तार, पत्रकार हितों की रक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति से खरसिया ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
इस प्रक्रिया में डिग्री लाल सिदार को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सभी की एकता और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय पत्रकारों व सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने हेतु अपने विचार भी रखे।