सरायपाली विश्रामगृह में पत्रकार समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन और पत्रकारिता पर हुई विशेष चर्चा
admin |
15 Aug 2025
महासमुंद/सरायपाली। आज विश्राम गृह सरायपाली में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की पत्रकार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे ने की।
बैठक में विशेष रूप से महासमुंद जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भट्ट की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ पत्रकारिता के वर्तमान परिवेश और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सरायपाली ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे ने कहा कि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।