श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा में जुटी छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन
admin |
15 Aug 2025
श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन, जिला इकाई रायगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा में एक दिव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल हजारों श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद रूप में शीतल पेय (मीठा नींबू जल) वितरित किया गया, बल्कि बाबा श्री सत्यनारायण के पवित्र दरबार में दर्शन लाभ भी प्राप्त हुआ।भक्तों ने पहले शिवलिंग पर ठंडे पेय का भोग अर्पित किया, तत्पश्चात बाबा की पावन नगरी में पहुंचे भक्तों को प्रसाद स्वरूप ठंडा नींबू जल वितरित किया गया, जिससे भक्तों को राहत मिली और श्रावण मास की भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्री सत्यनारायण बाबा — आस्था और श्रद्धा का केंद्र
कोसमनारा स्थित श्री सत्यनारायण बाबा धाम रायगढ़ जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। विशेष रूप से श्रावण मास और पूर्णिमा के अवसर पर यहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। बाबा की महिमा यह मानी जाती है कि जो भी सच्चे मन से उनके दरबार में आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।श्रद्धालुओं ने दर्शन के साथ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद और आशीर्वाद भी प्रदान किया
इस आयोजन में संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी वेदप्रकाश महंत जी, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर पटेल जी, ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया डिग्रिलाल जगत जी, ब्लॉक प्रवक्ता सूरज पटेल जी, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशोदा यादव जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष बालकराम पटेल जी, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र यादव जी, संजय यादव जी एवं अमित अग्रवाल जी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। यह सेवा कार्यक्रम न केवल धर्म, सेवा और भक्ति का प्रतीक बना, बल्कि मीडिया जगत के सामाजिक योगदान का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।