छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का आधिकारिक एंथम (गीत) लॉन्च
admin |
19 Mar 2026
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन का आधिकारिक एंथम (गीत) भव्य एवं गरिमामयी माहौल में लॉन्च किया गया। यह एंथम संगठन की विचारधारा, एकता, संघर्ष एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाता है, जो आने वाले समय में संगठन की पहचान को और सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक श्री टी. एस. सिंह कंवर, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे एवं प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला की विशेष उपस्थिति रही। वहीं ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वेदभूषण स्नेही, प्रदेश संयोजक श्री दशरथ साहू, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी श्री शशिकांत देवांगन एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री वेद प्रकाश महंत भी जुड़े और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एंथम केवल एक गीत नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा और उसकी विचारधारा का प्रतीक है। यह गीत हर सदस्य को संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने और समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
प्रदेश संरक्षक श्री टी. एस. सिंह कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि यह एंथम संगठन के मूल्यों, एकजुटता और सेवा भाव को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। उन्होंने इसे संगठन के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि यह गीत हर सदस्य के भीतर नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे ने अपने संबोधन में कहा कि यह एंथम छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के हर सदस्य के लिए गौरव का विषय है और यह संगठन की एकता, ऊर्जा एवं संघर्ष की भावना को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।